युवा शक्ति किसी राष्ट्र की अमूल्य शक्ति होती है। शिक्षा, स्वप्न जगाने और साकार करने में महतीभूमिका निभाती है। शिक्षा के बिना जीवन विधि और प्रकृति के प्रति अन्याय है। विद्या द्वारा उसकी। आन्तरिक उर्जा का विकास होता है। इसी विकास का वातावरण शिक्षा के माध्यम से लक्ष्मी देवी लॉ कॉलेजों में बनाया जाता है यह शिक्षा ही है जो मनुष्य को पशु की श्रेणी से अलग कर 1 सम्भावनाओं का शिखर प्रदान करने की महती भूमिका निभाती है। शिक्षा का अभाव ही जनसंख्या अभिवृद्धि, पर्यावरण प्रदूषण, बरोजगारी। गरीबी एवं अस्वस्थता पैदा करती है। यदि हम-आप धरती पर है, तो उसका कोई प्रयोजन है। अपने होने के प्रयोजन से तादात्म्य सम्भवतः जीवन के करीब होना है। और यह तादात्म्य जिस विधि से हासिल हो वही शिक्षा है यह लक्ष्मी देवी लॉ कॉलेज और इस दिशा के प्रयास निष्ठा से द्विआयामी सरोकार से प्रेरित है। लक्ष्मी देवी लॉ कॉलेज को जिस अनुराग एवं भाव से संचालित करने की योजना है, उसमें शिक्षा के साथ-साथ उसमें खेल पर्यावरण तथा रोजगारपरक आधारित पाठ्यक्रमों को संजोया गया है। लखनऊ-देवा रोड़ बारांबकी में स्थित लक्ष्मी देवी लॉ कॉलेज शिक्षा के पिछड़ेपन को दूर करके क्षेत्र को एक नई पहचान देगा।